Skip to content

पटवार यूनियन ने 16 सितंबर को तहसील परिसर में धरने का ऐलान किया

यूनियन पंजाब के प्रस्ताव संख्या 388, दिनांक 9 सितंबर 2026 के अनुसार फाजिल्का और अरनीवाला शेख सुभान के पटवारी 16 सितंबर 2026, बुधवार को धरना देंगे।

पटवार यूनियन ने 16 सितंबर को तहसील परिसर में धरने का ऐलान किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। द रेवेन्यू पटवार यूनियन, तहसील फाजिल्का ने अपनी मांगों को लेकर 16 सितंबर को तहसील परिसर में धरना देने की घोषणा की है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि द रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रस्ताव संख्या 388, दिनांक 9 सितंबर 2026 के अनुसार फाजिल्का और अरनीवाला शेख सुभान के पटवारी 16 सितंबर 2026, बुधवार को धरना देंगे।

धरना तहसील परिसर फाजिल्का में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से उनकी मांगों का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो संगठन तत्काल प्रभाव से कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर सकता है।

इस अवसर पर तारिक ग्रोवर, विशण कंबोज, जसप्रीत सिंह, आदित्य त्रिपाठी, परमजीत सिंह, भला राम और राकेश कुमार पटवारी विशेष रूप से मौजूद रहे।