Skip to content

जलालाबाद में चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने हेरोइन बरामदगी का दावा किया

जलालाबाद के गांव चक्क खंडवाला में चोरी के शक में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जलालाबाद में चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने हेरोइन बरामदगी का दावा किया
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद में महिला की चप्पलों से पिटाई:* चोरी के आरोप में लोगों ने पकड़ा, चकमा देकर भागी; पुलिस बोली- हेरोइन बरामद की
जलालाबाद- जलालाबाद में एक महिला को चप्पलों से पीटा गया। चोरी के शक में लोगों ने उसकी जमकर धुनाई की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 26 सेकेंड में महिला के मुंह पर 11 बार चप्पल मारी गई।

 
उधर, पुलिस का कहना है कि उक्त महिला एक साथी सहित पकड़ी गई है। उनसे 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
 
मोबाइल और सोना चोरी के आरोप में पकड़ा चौकी घुबाया पुलिस के इंचार्ज अभिषेक शर्मा ने बताया कि गांव चक्क खंडवाला में एक महिला को मोबाइल और सोना चोरी के आरोप में पकड़ लिया गया। उसकी जमकर छितर परेड की गई। मुंह पर चप्पलों से मारकर पीटा गया। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला मौके से चकमा देकर भाग गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति समेत महिला को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
 
महिला के खिलाफ मामला दर्ज
 
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान ज्योति निवासी गांव घुबाया और लवरोज उर्फ लवप्रीत निवासी चक्क खंडवाला के रूप में हुई है। उसेके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले में तफ्तीश जारी है।