Skip to content

किसानों के संघर्ष में पहुंचीं पूजा लूथरा सचदेवा, हर कदम साथ देने का भरोसा

उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के किसानों और लोगों के साथ हर पल और हर कदम पर खड़ी हैं।

किसानों के संघर्ष में पहुंचीं पूजा लूथरा सचदेवा, हर कदम साथ देने का भरोसा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। किसानों की सहमति के बिना कथित रूप से बांध बनाए जाने के विरोध में धरने पर बैठे किसानों से पूजा लूथरा सचदेवा ने मुलाकात की। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके संघर्ष को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि किसान केवल अपने अधिकारों के लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य, जमीन और रोजी-रोटी की सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के किसानों और लोगों के साथ हर पल और हर कदम पर खड़ी हैं।

धरने पर मौजूद किसानों ने उन्हें अपनी मांगों, समस्याओं तथा बांध निर्माण से होने वाले संभावित प्रभावों की जानकारी दी। पूजा लूथरा सचदेवा ने कहा कि किसानों की आवाज संबंधित अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों का समाधान बातचीत, सहमति और न्यायपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों के संघर्ष में उनका सहयोग आगे भी जारी रहेगा।