Skip to content

लाडली सरकार मंदिर की शोभायात्रा में शामिल हुईं पूजा लूथरा सचदेवा, बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर

पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।

लाडली सरकार मंदिर की शोभायात्रा में शामिल हुईं पूजा लूथरा सचदेवा, बप्पा के जयकारों से गूंजा शहर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। लाडली सरकार मंदिर की ओर से गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में बप्पा के स्वागत के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से आयोजित इस यात्रा में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा को मोरपंखों और फूलों से सजे आकर्षक रथ पर विराजमान किया गया।

शोभायात्रा में पूजा लूथरा सचदेवा ने विशेष रूप से भाग लेकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते और बप्पा के जयकारे लगाते नजर आए।

यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण रहा।

समारोह के अंत में सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की गई।