Skip to content

Fazilka News-:भारत विकास परिषद प्रश्नोत्तरी में आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल की दोनों टीमों ने जिला स्तर पर पाया पहला स्थान  

कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, फिरोजपुर में होने वाले अगले चरण के लिए चयन

Fazilka News-:भारत विकास परिषद प्रश्नोत्तरी में आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल की दोनों टीमों ने जिला स्तर पर पाया पहला स्थान   
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल, फाजिल्का की दोनों टीमों ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गों में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान प्राप्त किया।

कनिष्ठ वर्ग में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी रिद्धान सचदेवा और समायरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में समन्वय और नूर कंबोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।

स्कूल की ओर से बताया गया कि आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल पिछले 15 वर्षों से शाखा स्तर पर लगातार विजेता रहा है। विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी इस गौरवशाली परंपरा को कायम रखते हुए जिला स्तर पर दोनों वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।

 इस सफलता में सामाजिक विज्ञान विभाग का विशेष योगदान रहा। विभागाध्यक्ष पूनम धूरिया के मार्गदर्शन तथा अध्यापक सुरिंदर, समीर कुंडू और सिल्की के सहयोग एवं मेहनत से विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता की तैयारी की। दोनों विजेता टीमें अब अगले माह फिरोजपुर में होने वाले प्रतियोगिता के अगले चरण की तैयारी में जुटी हैं।

स्कूल के अध्यक्ष रमन कुमार वाट्स ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत और निरंतर प्रयास का परिणाम है। प्रधानाचार्या संगीता तिन्ना ने कहा कि विद्यार्थियों की जिज्ञासा और ज्ञान हासिल करने की इच्छा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। निदेशक दीपक शर्मा ने दोनों टीमों की जीत को पूरे स्कूल परिवार के लिए प्रेरणादायक बताया और फिरोजपुर में होने वाले अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दीं।

उप-प्रधानाचार्या सीमा शर्मा और पीटीए अध्यक्ष नरिंदर सचदेवा ने भी विजेता विद्यार्थियों, अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया