Skip to content

Fazilka News-: फाजिल्का में भारत विकास परिषद ने करवाई राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, 32 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित  

मुख्य अतिथि रवि भूषण डोडा ने बच्चों के सर्वांगीण विकास में भारत विकास परिषद की भूमिका को सराहा, आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

Fazilka News-: फाजिल्का में भारत विकास परिषद ने करवाई राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, 32 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित   
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

-होली हार्ड डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों की रही विशेष भूमिका

फाजिल्का। भारत विकास परिषद फाजिल्का की ओर से राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन लाला सरण दास बुटाराम अग्रवाल सर्वहितकारी विद्या मंदिर के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में श्री रवि भूषण डोडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में शहर के सात स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल ने प्रथम, सर्वहितकारी विद्या मंदिर ने द्वितीय और होली हॉट डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में होली हॉट डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल के बच्चों की भी विशेष भूमिका रही।

भारत माता की वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की वंदना और राष्ट्रीय गीत गायन के साथ हुआ। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्य अतिथि श्री रवि भूषण डोडा ने अपने संबोधन में भारत विकास परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और उनमें अच्छे संस्कार विकसित करने में परिषद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रप्रेम के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

परिषद के प्रांतीय महासचिव श्री राजेंद्र पपनेजा और प्रांतीय संयोजक श्री प्रवेश खन्ना ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

 

 

विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री राम निवास बिहानी और श्री इंद्र बिहानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।

स्कूल प्रबंधन की ओर से श्रीमती रीचा ने अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया।

 राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में फाजिल्का के सात स्कूलों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आत्म वल्लभ पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सर्वहितकारी विद्या मंदिर दूसरे और होली हॉट डे बोर्डिंग पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने समूह गान के माध्यम से देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

32 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

समारोह के दौरान मेधावी छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के विभिन्न स्कूलों के 32 छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। अतिथियों और विजेता टीमों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री दिनेश शर्मा और कुणाल कीर्ति मलिक ने किया। अंत में परिषद के प्रांतीय सलाहकार श्रीनिवास बिहानी ने सभी अतिथियों, स्कूल प्रबंधन, प्रतिभागियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

इस अवसर पर रमेश चुचरा, विक्टर छाबड़ा, श्याम पेड़ीवाल, टीना गर्ग, प्रवीण शर्मा, संतोष बिहानी, गौरव दहूजा, सचिन परुथी, सौरभ पेड़ीवाल, सतपाल कृष्णा मोहला, संदीप कटारिया सहित भारत विकास परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।