फाजिल्का। क्षेत्र की प्रसिद्ध शिक्षण संस्था नेशनल डिग्री कॉलेज चुवाड़ियांवाली, फाजिल्का में टैक्सेशन और अकाउंटेंसी के क्षेत्र में हुए नए बदलावों और करियर के अवसरों के बारे में जानकारी देने के लिए एडवोकेट दीपक छाबड़ा फाजिल्का की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया।
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को जीएसटी, इनकम टैक्स, टैक्स रिटर्न भरने की प्रक्रिया और अकाउंटिंग के आधुनिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में वित्तीय क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए टैक्स कानूनों और अकाउंटिंग के नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को टैक्सेशन और अकाउंटेंसी से जुड़े नए नियमों, डिजिटल अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञ से अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और विषय से संबंधित अपने ज्ञान में वृद्धि की।
अंत में कॉलेज के प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सेमिनार में पहुंचे अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।