Skip to content

सिटीजन वेलफेयर कौंसिल जलालाबाद की मासिक बैठक संपन्न

सिटीजन वेलफेयर कौंसिल जलालाबाद की मासिक बैठक संपन्न
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जलालाबाद-(पंजाब वार्ता ब्यूरो)-सिटिजन वेलफेयर कौंसिल जलालाबाद की मासिक बैठक अध्यक्ष देवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें आए सदस्यों द्वारा कौंसिल की ओर से आने वाले समय में करने वाले कार्यो संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष देवराज शर्मा द्वारा पौधे लगाने संबंधी विचार पेश किए गए। इसके अलावा निर्धन व्यक्तियों तथा महिलाओं को सिलाई मशीने देने, नशों संबंधी सेमिनार लगाने, 23 मार्च को श्रद्धांजलि देने संबंधी भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष देवराज शर्मा, संरक्षक राज कुमार, महासचिव प्रवेश खन्ना, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार चराया, केदार नाथ नागपाल, रोशन लाल असीजा, ज्ञान सिंह, सतीश चुचरा, प्रकाश दोशी, बलबीर सिंह रहेजा, गुरबख्श सिंह खुराना, आशीष कुमार दूमड़ा, गुरदीप सिंह छाबड़ा, मदन लाल गुंबर, पूर्ण भक्त, रंजीव दहूजा आदि मौजूद थे।