Skip to content

गॉडविन पब्लिक स्कूल के नौनिहालों में करवाई कविता वाचन प्रतियोगिता

ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक: मैडम लखविंद्र कौर बराड़ 

गॉडविन पब्लिक स्कूल के नौनिहालों में करवाई कविता वाचन प्रतियोगिता
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिल्का: गॉडविन पब्लिक स्कूल घल्लू में मैनेजिंग कमेटी मैंबर मैडम लखविंद्र कौर बराड़ के दिशा निर्देशों पर शुक्रवार को दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें चारों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रस्तुति और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, स्मरण शक्ति और मंच पर बोलने की क्षमता को बढ़ावा देना था।

जानकारी अनुसार इस प्रतियोगिता के दौरान दूसरी ग्लोरी कक्षा से रीधान, जीवा, इशिका, भूमिका, माही, आराधना, लक्ष्य, समयरा, गुरजैशवीर, रियांशी और तक्ष ने भाग लिया। दूसरी लोटस कक्षा से गजल, पविंका, कुंज, परी, संजोग, विपन, सौरव और लोकेश ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कीं। दूसरी लिली कक्षा से जसलीन, जोया, जयंत, वीरजोत, इशांत, मानसी, उविका, अवनीत, अगमवीर, निकिता, गुरनूर, आराध्या और प्रभनूर ने हिस्सा लिया। वहीं, दूसरी रोज कक्षा से अयान, गुरतेज, लखवीर, दक्ष, गुरसीरत कौर, अविराज, हरगुन और लावण्या ने कविता वाचन किया।


इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद प्रबंधक समिति की सदस्य मैडम लखविंद्र कौर बराड़ ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों की रचनात्मकता को निखारने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
प्रबंधक समिति के सदस्य एडवोकेट मनिंद्र सिंह सरां ने कहा कि बच्चों को उचित मंच और मार्गदर्शन देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। कविता वाचन जैसी प्रतियोगिताएं भाषा कौशल, एकाग्रता और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रिंसिपल अभिलेख शर्मा ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ रचनात्मक कार्यक्रम भी करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की झिझक दूर होती है और उनमें मंच पर प्रस्तुति देने का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस एक्टिविटी के आयोजन में समूह स्टाफ द्वारा सहयोग किया गया।