स्वच्छता का संदेश लेकर निकले जीनियस कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थी
जीनियस कॉन्वेंट स्कूल, कटैहड़ा के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देना था।