Skip to content

फ़ाजिल्का में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

फ़ाजिल्का में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
फाजिलका-(दलीप दत्त)- माननीय डिप्टी कमिश्नर फ़ाजिल्का श्रीमती अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी फ़ाजिल्का श्री वरिंदर सिंह बराड़, उप आयुक्त आबकारी फ़िरोज़पुर ज़ोन फ़िरोज़पुर श्री पवनजीत सिंह जी और सहायक आबकारी आयुक्त फ़िरोज़पुर रेंज श्री रणधीर सिंह जी द्वारा पंजाब में हो रहे उपचुनावों के मद्देनज़र अवैध शराब का धंधा करने वाले तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग राजस्थान और पंजाब पुलिस की सहायता से
ज़िला फ़ाजिल्का के राजस्थान से लगते सीमा क्षेत्र की नहर गंग कैनाल के सरकंडों से विशेष अभियान चलाकर तिरपालें 40×1000=40000 लीटर, डिगियाँ 35×2000=70000 लीटर, ड्रम 35×200=7000 लीटर सहित कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 17 हजार लीटर अवैध लाहन बरामद की गई। लाहन लावारिस होने के कारण टीमों द्वारा मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया गया। मौके पर शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले ड्रम, पाइप और कैनियां भी बरामद की गईं।
आबकारी अधिकारी फ़ाजिल्का तजिंदर गर्ग ने बताया कि इस तरह से शराब की एक बड़ी खेप को रोका गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि शराब के अवैध धंधे में लिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस और आबकारी विभाग को दी जाए, ताकि शराब के तस्करों के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए इस अवैध धंधे को रोका जा सके।