Skip to content

नगर निगम अबोहर में से 200 के करीब बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा

नगर निगम अबोहर में से 200 के करीब बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

फाजिलका--(दलीप दत्त)- कमिश्नर नगर निगम- कम- डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल के दिशा- निर्देशों पर बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने की मुहिंम लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा सड़की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे किसी भी व्यक्ति की जान-माल का नुकसान न हो। जानकारी देते केटल पौंड केयर टेकर सोनू कुमार ने बताया कि बेसहारा पशुओं को शहर की अलग-अलग गौशालाओं में भेजने की प्रक्रिया कार्यवाही अधीन है। नगर निगम अबोहर में से 200 के करीब पशुओं को गौशालाओं में भेजा गया। बीते दिन भी 36 अन्य बेसहारा पशुओं को अबोहर शहर में से उठाकर फाजिल्का के गांव सलेमशाह में बनी जिला एनिमल वैलफेयर सोसायटी (केटल पौंड) में भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि जिला एनिमल वैलफेयर सोसायटी में भेजे जा रहे बेसहारा पशुओं की टैगिंग की जा रही है ताकि पशुओं की सही तरीके से सांभ-संभाल हो सके। नगर निगम अबोहर में यह सारी कार्यवाही जसविंदर सिंह और करतार सिंह की देख-रेख में की जा रही है।