Skip to content

विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने क्रिकेट टूर्नामेंट में की शिरकत

विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने क्रिकेट टूर्नामेंट में की शिरकत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अबोहर-  (पंजाब वार्ता ब्यूरो)- बाबा पूर्णानंद स्पोर्ट्स क्लब एवं ग्राम पंचायत आजमवाला की ओर से गांव में 28वां लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर बल्लुआना के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर मुख्य अतिथि के तौर पर  उपस्थित हुए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को खेल के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है और प्रभावी खेल नीति बनाई जा रही है, जिससे भविष्य में खेल के क्षेत्र में अच्छे परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि गांव आजमवाला में इसी तरह खेल प्रतियोगिताएं होती रहीं, तो खेल के नक्शेकदम पर पंजाब को पहले नंबर पर आने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का उत्साह बढ़ाया गया तथा विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर सरपंच , ग्राम पंचायत आजमवाला, ग्रामीण एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।