Skip to content

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना सरकार का उद्देश्य-मुसाफिर

शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना सरकार का उद्देश्य-मुसाफिर
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अबोहर/ बल्लूआना(पंजाब वार्ता ब्यूरो)- बल्लुआना विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने हलके के सरकारी स्कूलों के विकास कार्यों के लिए अनुदान वितरण समारोह आयोजित किया, जिसमें हल्का बल्लुआना के 45 गांवों के स्कूलों के लिए 72 नए कमरे बनवाने के लिए स्कूल प्रिंसिपल को 4 करोड़ 50 लाख 72 हजार रुपये का चेक दिए गए। इस मौके पर उन्होंने सभी स्कूलों के प्राचार्यों को इन कमरों का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिष्ठित विद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है और पंजाब में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार की ओर से शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए लगातार भर्ती की जा रही है। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के वादे को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसलिए सबसे पहले स्कूल भवनों को शानदार बनाने का काम शुरू किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाना और पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर डीईओ प्राइमरी दौलत राम, बीपीईओ, स्कूल मुखी व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।